March 2, 2026
Raigarh डबल मर्डर: 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Raigarh डबल मर्डर: 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Oct 4, 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को एक सनसनीखेज घटना हुई थी, जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में घुराउ राम सिदार (55 वर्ष) और उनकी सास सुखमेत सिदार (70 वर्ष) शामिल थे। हत्या गला दबाकर की गई थी और शव घर की परछी में पाए गए। घटना के तुरंत बाद रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया।

हत्या का कारण एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद था। मृतक घुराउ राम सिदार मुआवजा राशि का पूरा हिस्सा अपने नाम रखना चाहते थे, जबकि अन्य परिवार सदस्य हिस्सेदारी की मांग कर रहे थे। इस विवाद को लेकर उनके बेटे रविशंकर सिदार और रिश्तेदार रामप्रसाद सिदार ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

 

हत्या की घटना की रात आरोपियों ने घुराउ राम पर हमला करके उन्हें मारपीट के बाद रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। जब सुखमेत सिदार ने शोर मचाया तब दोनों ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर उनके कबूलनामे के आधार पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव के नेतृत्व टीम ने अपने उत्कृष्ट पेशेवर रवैये से यह केस तेजी से सुलझाया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix