March 3, 2026
Narsinghpur ब्लेड कांड का खुलासा: मानसिक तनाव में युवक ने किया आत्मघाती हमला”

Narsinghpur ब्लेड कांड का खुलासा: मानसिक तनाव में युवक ने किया आत्मघाती हमला”

Oct 4, 2025

‘ब्लेड कांड’ का सच: मानसिक तनाव में युवक ने खुद को घायल कियानरसिंहपुर, मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के गांगई गांव में हुई एक कथित हमले की घटना ने पुलिस जांच के बाद नया मोड़ ले लिया है। जिस मामले को पहले अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा किया गया हमला माना जा रहा था, उसकी असलियत यह निकली कि पीड़ित युवक ने खुद ही अपने प्राइवेट पार्ट और जांघ पर ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाई थी।

घटना का विवरणकुछ दिन पहले, गांगई निवासी बसंत नामक युवक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात तकरीबन 10 बजे, एनटीपीसी रोड पर 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने बसंत को मोटरसाइकिल और कार रोककर हमला किया। आरोप था कि हमलावरों ने पहले बसंत का मुंह कपड़े से ढककर उसे घसीटा और जान से मारने के इरादे से चाकू से उसके संवेदनशील हिस्सों पर हमला किया।

घटनास्थल से घायल बसंत को गाडरवारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने पुलिस को यही कहानी सुनाई, और उसके बयान पर अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।जांच में खुलासापुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पाया कि घटना के समय किसी बाहरी व्यक्ति के मौजूद होने के प्रमाण नहीं मिले। मौके की परिस्थिति, CCTV फुटेज, और मेडिकल रिपोर्ट की गहन जांच के बाद पता चला कि बसंत ने मानसिक तनाव और गहरे अवसाद में आकर खुद पर ब्लेड से वार किया था।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix