March 2, 2026
जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार, 83% पर अटका लक्ष्य

जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार, 83% पर अटका लक्ष्य

Oct 4, 2025

महासमुंद। जल जीवन मिशन के तहत महासमुंद जिले में नल-जल कनेक्शन देने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिले के 2 लाख 41 हजार 716 घरों में घरेलू नल कनेक्शन देने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक केवल 2 लाख 847 घरों तक ही कनेक्शन पहुंच पाए हैं। यानी करीब 83% घरों को ही शुद्ध पेयजल मिल पाया है।

 

2025-26 में भी स्थिति बेहतर नहीं रही। इस अवधि में सिर्फ 2074 घरों को नल कनेक्शन मिल सके। जिले के कुल 1118 गांवों में से केवल 279 गांवों में ही 100% पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो पाया है।

 

विकासखंडवार स्थिति

महासमुंद : 50,971 घर लक्ष्य, 49,950 को कनेक्शन (84%)

पिथौरा : 51,521 घर लक्ष्य, 43,691 को कनेक्शन (84%)

बागबाहरा : 46,831 घर लक्ष्य, 39,757 को कनेक्शन (84%)

बसना : 43,386 घर लक्ष्य, 35,126 को कनेक्शन (80%)

सरायपाली : 48,007 घर लक्ष्य, 39,323 को कनेक्शन (81%)

 

पेयजल योजना में चुनौतियाँ

जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना लक्ष्य है। लेकिन कई गांवों में बोर फेल होने और अधूरी योजनाओं के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix