
अमित शाह आज बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल, महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त जारी करेंगे
रायपुर, 4 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त जारी करेंगे। इस किश्त के तहत 65 लाख महिलाओं के खातों में कुल 606.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
- अमित शाह कल रात 8 बजे रायपुर पहुंचे और दो दिवसीय दौरे पर हैं।
- आज दोपहर 12:00 बजे वे जगदलपुर पहुंचेगे।
- मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बस्तर दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश नेतृत्व और स्वागत
रायपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई मंत्री और विधायक स्वागत करेंगे।
प्रदेश बीजेपी नेताओं ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुरक्षा इंतजाम
पूरे बस्तर संभाग में सभी थानों, पुलिस चौकियों और फ़ॉरवर्ड बेस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष निगरानी।
कार्यक्रम स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा।
सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी और सघन जांच।
महतारी वंदन योजना का महत्व
योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण महिलाओं को समान्य जीवनयापन और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
आज की किश्त से अब तक कुल 20 किश्तें जारी हो चुकी हैं।
यह योजना महिलाओं की सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



