
Tamilnadu में ‘कोल्डरिफ’ कफ सिरप पर प्रतिबंध, बच्चों की मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई
चेन्नई, 4 अक्टूबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने राज्य में बिकने वाले कफ सिरप ‘Coldrif’ (कोल्डरिफ) पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह कदम मध्यप्रदेश और राजस्थान में हाल ही में हुई बच्चों की मौतों के बाद उठाया गया है, जिनकी आशंका इस कफ सिरप से जुड़ी बताई जा रही है।

मामला क्या है?
- पिछले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई बच्चों की मौतें कफ सिरप के सेवन के बाद हुईं।
- प्राथमिक जांच में शक Coldrif सिरप पर गया, जिसे लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।
- तमिलनाडु सरकार ने एहतियातन इस दवा की बिक्री व वितरण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

केंद्र सरकार की चेतावनी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि छोटे बच्चों (खासकर 2 साल से कम उम्र) को कोल्ड और कफ सिरप न दिया जाए।
मंत्रालय ने कहा है कि बच्चों में खांसी-जुकाम का इलाज डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए।
लैब टेस्ट से यह साफ होगा कि सिरप में कोई दूषित रसायन या मिलावट थी या नहीं।
अन्य राज्यों में भी Coldrif और इसी तरह के ब्रांड पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



