
Surajpur : भांजे ने मामा को बनाया बंधक, बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल
रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही मामा को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। यह घटना न केवल इलाके को दहला गई, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया।

मोबाइल कैमरे में कैद हुई बर्बरता
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक अपने अधेड़ मामा को आंगन में दौड़ाकर मारता है। इसके बाद वह उसे बिस्तर पर बंधक बनाकर हाथ-पांव बांध देता है और पलंग व जमीन पर पटक-पटककर निर्दयता से पिटाई करता है। इस दौरान आरोपी गाली-गलौज भी करता नजर आ रहा है।
पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच आक्रोश और हैरानी है। रिश्तों में ऐसी अमानवीय घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने इस घटना को मानवता के लिए शर्मनाक बताया।
पुलिस ने लिया संज्ञान
घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



