
राजधानी Raipur में मारपीट और गाली-गलौज की घटना, युवक ने लगाया गंभीर आरोप
पंडरी थाना क्षेत्र का मामला
रायपुर। राजधानी रायपुर में मारपीट और गाली-गलौज की गंभीर वारदात सामने आई है। मामला पंडरी थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने कुनाल यादव और मयंक यादव सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित युवक कर रहा सीए की पढ़ाई
पीड़ित युवक वर्तमान में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) की पढ़ाई कर रहा है और परिवार के साथ रहता है। उसकी लिखित रिपोर्ट के अनुसार, घटना 01 अक्टूबर 2025 को हुई। वह दोपहर में खड़ा था तभी कुनाल यादव अपनी मोटरसाइकिल से मयंक यादव को बैठाकर मेन रोड की ओर जाते हुए उसे गंदी-गंदी गालियां देकर निकल गया।
पूछताछ करने पर बढ़ा विवाद
पीड़ित का कहना है कि अगले दिन जब उसने आरोपियों से इस घटना को लेकर पूछताछ की तो विवाद और बढ़ गया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की।
एक्टिवा को भी पहुंचाया नुकसान
पीड़ित ने बताया कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने उसकी एक्टिवा गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
पंडरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



