
जांजगीर-चांपा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़। देर रात घर लौट रही एक महिला के साथ 7 दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला को बाइक में अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

📌 घटना का विवरण
- घटना 28-29 सितंबर की रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई।
- महिला घर लौट रही थी जब परशुराम चौक के पास कुछ युवकों ने उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर सुनसान स्थान ‘पौनी पसारी’ ले गए।
- वहां आरोपियों ने बारी-बारी से सामूहिक अनाचार किया और फिर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने विशेष टीम का गठन किया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता और साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान की गई।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

👥 गिरफ्तार आरोपी
1. प्रदीप मनहर, पिता दिलीप मनहर, निवासी घोघरा नाल, डिपरापारा, वार्ड 14, चांपा
2. शिवम बंजारे, पिता पंचराम बंजारे, घोघरानाला, डिपरापारा, वार्ड 14, चांपा
3. कृष्णा खुटे, पिता मुकेश खुटे, घोघरानाला, डिपरापारा, वार्ड 14, चांपा
4. अनिल महिलांगे, पिता दिलेराम महिलांगे, घोघरानाला, मण्डल पारा, वार्ड 13, चांपा
5. सुरज टंडन, पिता अयोध्या प्रसाद टंडन, घोघरानाला, चांदुपारा, वार्ड 14, चांपा
6. दीपेश कुर्रे, पिता रोहित कुर्रे, घोघरानाला, डिपरापारा, वार्ड 14, चांपा
7. शानू मीरझा, पिता शांति लाल मीरझा, घोघरा नाला, चांपा
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



