March 3, 2026
National  Highway 53 पर दो दर्दनाक हादसे, चार लोगों की मौत, 1 युवक गंभीर रूप से घायल

National Highway 53 पर दो दर्दनाक हादसे, चार लोगों की मौत, 1 युवक गंभीर रूप से घायल

Oct 2, 2025

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। नेशनल हाईवे 53 पर बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

🚨 पहला हादसा: पाटेकोहरा बैरियर के पास

बुधवार की सुबह हाईवे पर ट्रक विपरीत दिशा में बिना संकेतक के खड़ा था।

इसी दौरान देवरी से राजनांदगांव की ओर आ रही बाइक टकरा गई।

बाइक पर सवार थे तीन लोग:

संजय मानकर (22 वर्ष), पिता इंसाराम, निवासी शीलापुर, थाना देवरी, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र – मौके पर ही मौत।

श्यामा रमेश भोयर और आशीष फुन्ने – गंभीर रूप से घायल; दोनों को मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान श्यामा रमेश भोयर की भी मौत हो गई। आशीष फुन्ने का इलाज जारी है।

 

🚨 दूसरा हादसा: चिचोला, राममंदिर के पास

रायपुर से नागपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रक के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हुई:

गोविंद कदम (25 वर्ष), निवासी तामसा, जिला नांदेड़, महाराष्ट्र – चालक।

ओंकार बडग़े, परिचालक, निवासी तामसा, जिला नांदेड़, महाराष्ट्र।

 

🚨 तीसरी घटना: बाइक सवार मुकेश सेन

ग्राम चिंगरी निवासी मुकेश सेन (24 वर्ष) मंगलवार शाम बाजार अतरिया में पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहे थे।

मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix