March 2, 2026
Bilaspur: जोगी अमराई गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Bilaspur: जोगी अमराई गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Oct 2, 2025

बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के जोगी अमराई गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गांव के एक खेत में महिला की खून से सनी लाश मेढ़ पर मिली, जबकि उसके पति का शव कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

प्रेम विवाह के 12 साल बाद दुखद अंत
रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि जोगी अमराई गांव में रहने वाले अमित कुमार इंदुआ ने करीब 12 साल पहले अंजू के साथ प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे हैं, एक 10 वर्षीय बेटी और एक सात वर्षीय बेटा। मंगलवार को अमित और अंजू अपने बच्चों के साथ रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। रात में घर लौटने के बाद सभी ने भोजन किया और सो गए। लेकिन बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में दोनों के शव देखे, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस की जांच में जुटी टीमें
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि किसी कारणवश पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा, जिसके बाद अमित ने अंजू की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और बच्चों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या और आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix