
Bijapur में माओवादियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या
घटना स्थल: पुजारी कांकेर गांव, उसूल थाना क्षेत्र
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। मुखबिरी के आरोप में उन्होंने मड़कम भीमा नामक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात उसूल थाना इलाके के पुजारी कांकेर गांव की है।

माओवादी हमला और हत्या:
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे माओवादी मड़कम भीमा के घर पहुंचे। उन्होंने उसे घर से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया। मड़कम भीमा माओवादियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बावजूद इसके माओवादी धारदार हथियार से उस पर कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलने के बाद उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मड़कम भीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने माओवादी गिरोह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में डर का माहौल:
इस घटना के बाद पुजारी कांकेर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने और माओवादियों की पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



