
Raipur:मंत्री और सात आईएएस अधिकारियों का घोटाला उजागर : 15 साल से कागज़ों पर चल रहा था NGO
रायपुर। राजधानी से एक बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला सामने आया है, जिसमें एक मंत्री और सात आईएएस अधिकारियों पर कागज़ों पर ही एनजीओ बनाकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप है। यह खुलासा हाल ही में हुआ है और अब मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

कागज़ों पर बना एनजीओ, विभाग की तरह चलता रहा
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मंत्री और अधिकारियों ने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) का गठन किया था, जो दिखने में सरकारी विभाग जैसा काम करता था। लेकिन जांच में पाया गया कि यह संस्था केवल कागज़ों पर ही मौजूद थी और जमीन पर इसका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं था।
दोहरी सैलरी और करोड़ों का भ्रष्टाचार
आरोप है कि इस फर्जी एनजीओ के माध्यम से आरोपी मंत्री और अधिकारियों ने 15 सालों तक दोहरी सैलरी ली। साथ ही, परियोजनाओं और योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया।
सीबीआई करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपा है। सीबीआई अब दस्तावेजों और खातों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



