
GPM:पेंड्रा के गल्ला गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान होने की आशंका
गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। जिले के पेंड्रा क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लोहतरैया तालाब क्षेत्र में स्थित गल्ला गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। घटना मोती चंद जैन के घर के पीछे स्थित बबलू गुप्ता के गल्ला गोदाम की है।

सुबह चार बजे दिखी आग की लपटें
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे घरवालों ने धुंआ और लपटें उठती देखीं, जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
दमकल ने काबू पाया, बड़ा नुकसान
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा गल्ला और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने का कारण अज्ञात
अब तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस और फायर टीम मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



