
Durg में शराब विवाद का बदला, फावड़े से हमला कर युवक गंभीर घायल
शराब पीने को लेकर हुआ विवाद
दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद अब गंभीर रूप धारण कर चुका है। दो दिन पहले हुए झगड़े का बदला आरोपी ने बर्बर तरीके से लिया।

लोहे के फावड़े से हमला
आरोपी ने युवक पर लोहे के फावड़े से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान आरोपी ने युवक को छत से नीचे फेंकने की भी कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



