
सामने आया चैतन्यानंद का Dubai Connection : Chats से लड़कियों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा
नई दिल्ली: दिल्ली के फर्जी धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (उर्फ पार्थ सारथी) की गिरफ्तारी ने एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। दिल्ली पुलिस को मिले व्हाट्सएप चैट्स में लड़कियों को दुबई के शेखों तक सप्लाई करने और सेक्स रैकेट चलाने के सबूत मिले हैं।

गिरफ्तारी और जांच
- चैतन्यानंद को 29 सितंबर 2025 को आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।
- फरारी के दौरान उसके पास से आईपैड और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।
- जांच में सामने आया कि मोबाइल से संस्थान के सीसीटीवी और छात्रावास तक रिमोट एक्सेस संभव था।
व्हाट्सएप चैट्स से खुलासा
फरारी के दौरान बाबा लंदन का नंबर इस्तेमाल कर लड़कियों से संपर्क में था।
चैट्स में वह लड़कियों को प्रलोभन देता और दुबई के शेखों के लिए ‘सेक्स पार्टनर’ भेजने की बातें करता था।
एक चैट में लिखा था:
“दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है। क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है? क्लासमेट या जूनियर हो तो भेजो।”
डर्टी मैनेजर बनाने की योजनाएं
फोन में कई एयरहोस्टेस की फोटो और लड़कियों को ‘डर्टी मैनेजर’ बनाने की योजनाएं मिलीं। बाबा ने लड़कियों को धोखे और लालच में फंसा कर विदेश भेजने की साजिश रची थी।

सहयोगी की गिरफ्तारी
चैतन्यानंद का संस्थान SRISIIM फर्जी था, जिसे वह ‘योग और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र’ बता कर चलाता था।
उसके सहयोगी हरि सिंह कोपकोटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पटियाला हाउस कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पीड़िताओं की कहानी
छात्राओं ने बताया कि बाबा उन्हें आध्यात्मिक उन्नति का लालच देकर यौन शोषण करता था।
कई छात्राओं के मुताबिक, उनका विश्वास तोड़ा गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाया गया।
- दिल्ली पुलिस अब दुबई कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।
- इंटरपोल के माध्यम से विदेशी शेखों की पहचान और अन्य संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला भारत से खाड़ी देशों तक फैले मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



