
Janjgir Champa में महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, 7 आरोपी हिरासत में
छत्तीसगढ़ के चांपा में एक महिला के साथ गैंगरेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई है, और मामले की गहन जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस की लापरवाही, SP के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद, महिला ने हार नहीं मानी और जांजगीर में SP विजय पांडेय के कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। SP के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला की मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान
पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया, जिसके आधार पर सात आरोपियों की पहचान की गई। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच को तेज कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



