
छुरिया Police की बड़ी कार्रवाई: 16 पेटी अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
दिनांक: 30 सितंबर 2025, छुरिया, राजनांदगांव
राजनांदगांव जिले के थाना छुरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के साथ एक बोलेरो वाहन को जप्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में की गई।

नाकाबंदी और कार्रवाई का विवरण
नवदुर्गा पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए छुरिया पुलिस 30सितंबर 2025 को ग्राम पैरीटोला-बम्हनी क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के काकोड़ी से एक बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 07 CP 3015) में अवैध देशी शराब लादकर कल्लूबंजारी से छुरिया की ओर लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल बम्हनी मेन रोड, पडरामटोला मोड़ के पास नाकाबंदी कर रेड कार्रवाई शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान उक्त बोलेरो वाहन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (संत्रा प्रीमियम डीलक्स) बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 48 पौवा (180 एमएल प्रत्येक) थे, जिसकी कुल मात्रा 138.240 बल्क लीटर थी। इस शराब की अनुमानित कीमत 53,760 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, पुलिस ने बोलेरो वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, को भी जप्त कर लिया। इस तरह, कुल 6,53,760 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।

आरोपी की गिरफ्तार
रइस कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (उम्र 25 वर्ष, पिता मानिक साहू, निवासी कल्लुटोला, साल्हेटोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव) को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



