March 3, 2026
Muslim युवक को तिलक लगाकर माता के जयकारे लगवाए

Muslim युवक को तिलक लगाकर माता के जयकारे लगवाए

Sep 30, 2025

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित गरबा इवेंट में डांस करने एक मुस्लिम युवक भी पहुंच गया। हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद देवी की मूर्ति के सामने लेकर गए। माथे पर तिलक लगाया, जयकारे लगवाए। प्रसाद खिलाकर प्रणाम करवाया।

जानकारी के मुताबिक, समिति ने गरबा को लेकर कुछ नियम बनाए थे। जिसके मुताबिक समिति ने गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाया था। बावजूद इसके कुछ अन्य समाज के युवक वहां आ गए थे। इसके बाद समिति ने एक्शन लिया। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने वीडियो भी बना लिया।


मुस्लिम समुदाय का युवक भी गरबा में शामिल होने पहुंचा


दरअसल, रोटरी क्लब की ओर से गरबा का आयोजन किया गया था, जिसमें सोमवार रात मुस्लिम समुदाय का युवक शाकिब नवाब भी शामिल होने आया। इसकी जानकारी सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों को मिली। उन्होंने युवक की पहचान की। इसके बाद तिलक लगाकर युवक को जाने दिया।


गैर हिंदुओं के आने पर लगाई थी रोक

हिंदू संगठन के सदस्य कुणाल चालीस गांवकर ने बताया कि नवरात्रि से पहले 21 सितंबर को सभी समाज और हिंदू संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में गरबा आयोजन के नियम तय किए गए थे। इस नियमावली का ज्ञापन बस्तर जिले के SP शलभ सिन्हा को भी सौंपा गया।

कुणाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पहले ही सूचित किया था कि नवरात्रि के दौरान सुरक्षा बल बनाया जा रहा है। इस बल का काम यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आयोजन में अभद्रता, फूहड़ता, अश्लील गाने, अश्लील कपड़े या गैर हिंदुओं का प्रवेश न हो।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix