
50 दिनों का फरार सफर: 15 Hotel में छिपा चैतन्यानंद, आगरा में दबोचा गया
नई दिल्ली, 29 सितंबर 2025: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च (SRISIIM) में 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। 50 दिनों तक फरार रहने के दौरान उन्होंने 15 होटल बदले और पुलिस की नजरों से बचने के लिए चालाकी भरे तरीके अपनाए। लेकिन एक गुप्त सूचना के आधार पर रची गई नाटकीय कार्रवाई ने उनके सारे जाल फाड़ दिए। आइए जानते हैं इस पूरी घटना की परत-दर-परत।

आरोपों की शुरुआत: आश्रम से विश्वासघात तक
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, 62 वर्षीय पूर्व संस्थान प्रमुख, पर 4 अगस्त 2025 को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में पहली FIR दर्ज की गई थी। आरोप था कि उन्होंने संस्थान की 17 आर्थिक रूप से कमजोर (EWS कोटे) छात्राओं को स्कॉलरशिप के लालच में फंसाया, उन्हें धमकियां दीं, अश्लील वॉट्सएप मैसेज भेजे और शारीरिक शोषण किया।
पुलिस ने 32 छात्राओं से पूछताछ की, जिसमें 16 ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। एक 29 वर्षीय छात्रा ने बताया, “दाखिले के दूसरे दिन से ही चैतन्यानंद आशीर्वाद देने के बहाने घूरते, मुस्कुराते और छूते थे। जब मैंने सीनियर्स को बताया, तो उन्होंने उन दूसरी छात्राओं के बारे में बताया जिन्होंने इससे बदतर हालातझेले।”
पुलिस जांच में सामने आया कि चैतन्यानंद छात्राओं को “बेबी”, “आई लव यू”, “आई अडोर यू” जैसे मैसेज भेजते थे। वे उनके बालों, कपड़ों की तारीफ करते और विदेश यात्रा का लालच देते। तीन महिला वार्डन और फैकल्टी सदस्य भी आरोपी की मदद करती रहीं, जो छात्राओं पर दबाव डालकर चैट्स डिलीट करवातीं और उन्हें चुप रहने के लिए कहतीं।8642a2 इसके अलावा, चैतन्यानंद पर 2010 के बाद संस्थान ट्रस्ट के समानांतर एक नया ट्रस्ट बनाने और 20 करोड़ रुपये के फंड्स हड़पने का भी आरोप है। उनके पास यूनाइटेड नेशंस (UN) और BRICS के फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद हुए, जिनसे वे खुद को “एम्बेसडर” बताते थे।

उनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं—2009 में दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़, तथा 2016 में वसंत कुंज में एक महिला द्वारा छेड़छाड़ का केस। 9 अगस्त को उन्हें पद से निष्कासित किया गया, जिसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने आशंका जताई कि वे देश छोड़कर भाग सकते हैं, इसलिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



