
Balrampur में युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
युवती की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का वादा किया, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत और मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रघुनाथनगर थाने में सरना गांव निवासी 24 वर्षीय कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी 2019 से उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
आरोपी ने कबूला जुर्म
शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


