
Bharat ने पाकिस्तान को हराया, Raipur में जश्न
एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल देखा गया, वहीं राजधानी रायपुर में भी देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद रायपुर के क्रिकेट प्रेमी देर रात जयस्तंभ चौक पर एकत्र हुए। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचे। जयस्तंभ चौक सहित शहर के कई हिस्सों में जश्न का माहौल रहा।
भारत की जीत पर रायपुर के युवाओं में खासा जोश दिखा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। जीत की खुशी में गलियों तक से आवाजें गूंज उठीं।

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में क्रिकेट प्रेमी देर रात तक सड़कों पर जश्न मनाते रहे। लोग बड़े-बड़े समूहों में इंडिया की जर्सी पहनकर जयस्तंभ चौक पहुंचे और वहां ढोल-ताशों के साथ नाचते-गाते रहे। आतिशबाजी से पूरा इलाका रोशन हो गया।
रायपुर के युवाओं ने बताया कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पूरे देशवासियों का सिर ऊँचा कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


