March 4, 2026
Balrampur: सरपंच की तालिबानी हरकत, युवक को बांधकर डंडों से पीटा, 

Balrampur: सरपंच की तालिबानी हरकत, युवक को बांधकर डंडों से पीटा, 

Sep 29, 2025

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना क्षेत्र के अल्का गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सरपंच ने पंचायत की गरिमा को तार-तार करते हुए एक युवक को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

सरपंच ने की तालिबानी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, अल्का गांव के सरपंच ललन सिंह धुर्वे ने गांव के एक युवक को किसी आपसी विवाद के चलते बांधकर डंडों से बेरहमी से पिटाई की। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सरपंच युवक को बांधकर उस पर डंडे बरसा रहा है। सरपंच ने पंचायत के मुखिया की गरिमा को ताक पर रखते हुए खुद ही ‘न्याय’ करने का फैसला लिया और इस क्रूर घटना को अंजाम दिया।

वीडियो वायरल, क्षेत्र में आक्रोश
इस घटना का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग सरपंच की इस तालिबानी हरकत की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती
पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की हालत स्थिर है, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के परिवार ने इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix