March 3, 2026
PM Modi की मन की बात: मुख्यमंत्री Vishnu देवसाय ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

PM Modi की मन की बात: मुख्यमंत्री Vishnu देवसाय ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

Sep 28, 2025

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 126वां एपिसोड आज देशभर में प्रसारित हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी आम जनता के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का यह संबोधन सुना।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनता को राष्ट्र निर्माण, संस्कृति, समाज सेवा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस आह्वान को विशेष रूप से रेखांकित किया जिसमें उन्होंने लोगों से 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर खादी का कोई न कोई कपड़ा अवश्य खरीदने की अपील की।

साय ने कहा कि खादी न केवल महात्मा गांधी के स्वावलंबन और स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक है, बल्कि आज भी यह ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत की भावना को आगे बढ़ाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह किया कि गांधी जयंती पर खादी का उपयोग बढ़ाकर देश की परंपरा और स्थानीय बुनकरों का सम्मान करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अनेक सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए नागरिकों को राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम करोड़ों भारतीयों को जोड़ने वाला एक ऐसा माध्यम है जो समाज में सकारात्मक सोच और देशप्रेम को मजबूती देता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix