
Bilaspur में युवक ने की आत्महत्या: प्यार में धोखा मिलने से उठाया खौफनाक कदम
उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव
बिलासपुर। प्यार में धोखा खाने से आहत एक युवक ने शनिवार शाम सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। देर रात उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सुसाइड नोट में लिखा— प्यार में धोखा
पुलिस के अनुसार, अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी गौरव सवन्नी (29) पिछले कई दिनों से तनाव में था। शनिवार शाम उसने घर में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने साफ तौर पर प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया।
परिजनों ने रिश्तेदारों और पुलिस को दी सूचना
नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी दी और व्हाट्सएप ग्रुप में भी संदेश साझा किया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई और युवक की तलाश शुरू हुई।
पुलिस ने शुरू की जांच
तलाश के दौरान देर रात युवक का शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



