
Durg कोर्ट का बड़ा फैसला: वीडियो कॉल ठगी मामले में 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अदालत ने वीडियो कॉल ठगी के एक गंभीर मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक वकील से लाखों की ठगी की थी।

वकील से 41 लाख रुपए की ठगी
मामले के अनुसार आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर वकील से कुल 41 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित वकील ने घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।
अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा
लंबी सुनवाई के बाद दुर्ग कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया और 10 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।
वीडियो कॉल ठगी का नया तरीका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला वीडियो कॉल के जरिए ठगी करने का नया तरीका है, जिसमें आरोपी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं और भारी रकम वसूलते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



