March 3, 2026
Bhilai में डायरिया के 12 मरीज मिले

Bhilai में डायरिया के 12 मरीज मिले

Sep 27, 2025

दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार (25 सितंबर) को यहां 12 नए मामले सामने आए, जिससे अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे

निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 51, राजेंद्र प्रसाद नगर में मरीजों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सर्वे करते हुए मरीजों की पहचान की और स्थिति का जायजा लिया।


घर-घर जाकर की जांच

सर्वे का कार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक से शुरू हुआ। यहां से टीम ने आसपास की गलियों और बस्तियों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान कुल 174 घरों का निरीक्षण किया गया।


मरीजों को वितरित की गई दवाइयां

निरीक्षण के दौरान मौके पर ही मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने 40 से अधिक ओआरएस पैकेट, 100 जिंक टैबलेट और 30 अन्य आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।

प्रशासन की सतर्कता

डायरिया फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। टीम लगातार क्षेत्र में लोगों को साफ-सफाई और सुरक्षित पेयजल उपयोग के लिए जागरूक कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix