
Naxaliyon की ऑर्डिनेंस Factory ध्वस्त, हथियार व भारी मात्रा में सामान बरामद
सुकमा (छत्तीसगढ़)। सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की नापाक साज़िश को नाकाम कर दिया है। सुकमा ज़िले के मेटागुड़ा कैंप क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पता चला, जिसे तत्काल ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं।
नक्सलियों की फैक्ट्री से हथियार व विस्फोटक बरामद
सुरक्षा बलों को इस फैक्ट्री से देशी बंदूकें, बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री, बारूद, जिलेटिन, डेटोनेटर, कारतूस और कई तरह के निर्माण उपकरण मिले। माना जा रहा है कि इस फैक्ट्री का इस्तेमाल नक्सली लंबे समय से हथियार और विस्फोटक तैयार करने के लिए कर रहे थे।
![]()
सुरक्षाबलों की सर्च ऑपरेशन में सफलता
सूत्रों के अनुसार, मेटागुड़ा क्षेत्र में लगातार नक्सली गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया और जंगलों की तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान ही नक्सलियों की गुप्त फैक्ट्री का पता चला।
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस फैक्ट्री के जरिए नक्सली सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों और विस्फोटकों की जांच की जा रही है। वहीं, इलाके में आगे भी तलाशी अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



