March 2, 2026
Raipur में ₹4.10 करोड़ की धोखाधड़ी, 7 स्टील कारोबारियों के खिलाफ FIR

Raipur में ₹4.10 करोड़ की धोखाधड़ी, 7 स्टील कारोबारियों के खिलाफ FIR

Sep 26, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में कारोबारी लेन-देन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सात स्टील कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं, एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

कैसे हुई करोड़ों की ठगी?

जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरा स्थित एसजी मार्ट लिमिटेड की ओर से संतोष राय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गणपति स्टील ग्रुप, मेमर्स आरआर इंटरप्राइजेस, वेंकटेश्वरा और केएस इंटरप्राइजेस के प्रोप्राइटर्स और पार्टनर्स –

  • कुशाल डूडेजा
  • अशोक डूडेजा
  • शारदा अग्रवाल
  • सुरेंद्र अग्रवाल
  • जसबीर अहलुवालिया
  • कीर्ति अहलुवालिया
  • परविंदर अहलुवालिया

ने उनसे बड़ी मात्रा में एमएस बिलेट्स (MS Billets) खरीदे। लेकिन माल लेने के बाद लगभग ₹4 करोड़ 10 लाख 94 हजार 470 रुपये का भुगतान नहीं किया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix