March 2, 2026
Durg: Shiksha Mantri स्कूलों में औचक निरीक्षण

Durg: Shiksha Mantri स्कूलों में औचक निरीक्षण

Sep 26, 2025

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को दुर्ग जिले के शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की पढ़ाई का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण में कई खामियां सामने आने पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाया।


कक्षाओं में अनुपस्थित मिले शिक्षक

ग्राम गनियारी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने पाया कि शिक्षक कक्षाओं में उपस्थित नहीं थे। कई शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्टाफ रूम में बैठे मिले। वहीं, कक्षाओं में एनजीओ प्रतिनिधि बच्चों को पोषण और स्वच्छता पर व्याख्यान देते हुए पाए गए।

मंत्री का सख्त निर्देश

इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को कक्षा में मुख्य विषय पढ़ाने का अधिकार नहीं होगा। कक्षाओं में केवल अधिकृत शिक्षक ही शिक्षण कार्य करेंगे।

प्राचार्य पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य विद्यालयों का भी किया निरीक्षण

इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने नगपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई की स्थिति और शिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई से संबंधित संतोषजनक जवाब दिए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix