
छात्र शिक्षक/व्याख्याता L.B.T पदोन्नति के लिए रायपुर में खुला Counselling Schedule
लोक शिक्षण संचालनालय ने एल.बी.टी संवर्ग में 1106 पदोन्नत व्याख्याताओं/शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की है। यह काउंसलिंग 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 28 सितंबर 2025 तक शासकीय शिक्षक महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान पहली बार उपस्थित नहीं हो पाए उम्मीदवारों को अंतिम दिन शामिल किया जाएगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया की मुख्य बातें:
- कुल पदोन्नत शिक्षक/व्याख्याता: 1106
- संवर्ग: एल.बी.टी.
- पहले दिन (25 सितंबर 2025):
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: संस्कृत – 100 शिक्षक, गणित – 100 शिक्षक
- दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक: संस्कृत – 97 शिक्षक, गणित – 57 शिक्षक
26 सितंबर 2025:
पहली पाली: राजनीति विज्ञान – 97, इतिहास – 51, अंग्रेजी – 80, भौतिक शास्त्र – 20
दूसरी पाली: जीवविज्ञान – 103, भूगोल – 42, वाणिज्य – 46, रसायन शास्त्र – 42

27 सितंबर 2025:
पहली पाली: हिंदी – 100, हिंदी-182
दूसरी पाली: अर्थशास्त्र – 114
28 सितंबर 2025:
पिछली तीन काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हुए उम्मीदवार शामिल होंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



