March 5, 2026
सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की Factory में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की Factory में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

Sep 25, 2025

धरसीवा (रायपुर)। राजधानी रायपुर के पास सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस-1 में स्थित एक टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसमान में कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग पर काबू पाने में मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, टायर और ऑयल से संबंधित फैक्ट्री होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब तक आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है।

 

श्रमिकों ने बताई लापरवाही

फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों ने बताया कि सुबह अचानक आग भड़की, लेकिन फैक्ट्री में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था। मजदूरों ने शुरुआत में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लापरवाही का यह आलम है कि आसपास की कई फैक्ट्रियों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

लोगों का जीना दूभर

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियां टायर जलाकर ऑयल बनाने का काम करती हैं। इससे लगातार जहरीला धुआं और दुर्गंध निकलती है, जो आसपास के दर्जनभर गांवों तक फैल जाती है। लंबे समय से लोग प्रदूषण और बदबू से परेशान हैं। अब आग लगने की घटना ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि धुआं और जहर पूरे वातावरण में घुल रहा है।

प्रशासन अलर्ट

आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग को काबू करने और आसपास की फैक्ट्रियों में न फैले, इसके लिए चारों ओर पानी के टैंकर खड़े किए गए हैं। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन फैक्ट्री में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix