March 2, 2026
Maharashtra Next CM: एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकार; क्या फडणवीस मारेंगे बाजी?

Maharashtra Next CM: एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकार; क्या फडणवीस मारेंगे बाजी?

Nov 27, 2024

maharashtra New CM महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे या अजीत पवार किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह तय नहीं हुआ है। इस बीच एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंच गए हैं।

Maharashtra Next CM: एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकार; क्या फडणवीस मारेंगे बाजी?महाराष्ट्र में नए सीएम को लेकर गतिविधियां तेज। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे या अजीत पवार किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह तय नहीं हुआ है।

इस बीच एकनाथ शिंदे ने राजभवन पहुंचकर आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनको तब तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर जिम्मेदारी संभालने को कहा है, जब तक नया सीएम नहीं चुन लिया जाता।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर सकता है। वह कल दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने पार्टी के आलाकमान से भी महाराष्ट्र की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बातचीत की है। यह माना जा रहा है कि आलाकमान की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए आश्वासन लेकर वह आज मुंबई लौट आए हैं।

र्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के लिए लामबंद

महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा को सबसे अधिक 132 सीटें, शिवसेना को 57 सीटें व एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं कि एक बार फिर राज्य (Mharashtra CM) में देवेंद्र फडणवीस के रूप में उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा।

एम मोदी व अमित शाह का निर्णय स्वीकार- शिवसेना

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। महायुति नेता एक साथ बैठकर चर्चा कर दिल्ली जाएंगे। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। सीएम शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix