March 3, 2026
Durg: Cyber ठगी में Mule अकाउंट का उपयोग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Durg: Cyber ठगी में Mule अकाउंट का उपयोग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sep 25, 2025

पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया सुपेला शाखा के खातों से जुड़े सायबर फ्रॉड का किया पर्दाफाश, 5 लाख से अधिक की ठगी राशि जब्त
दुर्ग। थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सायबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। दोनों आरोपियों के बैंक खातों में सायबर ठगी से प्राप्त कुल 5,38,330 रुपये जमा थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पहला आरोपी: तुषार बड़गईया की ठगी का खुलासा
पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर बैंक ऑफ इंडिया, सुपेला शाखा के खाताधारक तुषार बड़गईया (21 वर्ष), निवासी संजय नगर, सुपेला, को गिरफ्तार किया गया। तुषार ने अपने बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए किया। जांच में पाया गया कि 16 सितंबर 2024 से 14 मार्च 2025 के बीच उसके खाते में 4,99,393 रुपये की ठगी की राशि जमा हुई। यह राशि छलपूर्वक और बेईमानी से अर्जित की गई थी। थाना सुपेला में उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 1138/2025, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

दूसरा आरोपी: शक्ति महानंद भी पकड़ा गया
इसी तरह, बैंक ऑफ इंडिया, सुपेला शाखा के एक अन्य खाताधारक शक्ति महानंद (33 वर्ष), निवासी शंकर पारा, उड़िया मोहल्ला, सुपेला, को भी गिरफ्तार किया गया। शक्ति ने अपने खाते का उपयोग सायबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए किया। 20 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 के बीच उसके खाते में 38,937 रुपये की ठगी की राशि जमा हुई। उसके खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1143/2025, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सायबर क्राइम के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सख्ती
दुर्ग पुलिस सायबर क्राइम को रोकने और इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई के तहत म्यूल अकाउंट्स का उपयोग कर ठगी करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सायबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

आरोपियों का विवरण

  • तुषार बड़गईया, पिता संतोष बड़गईया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 124, संजय नगर, सुपेला, वेंकटेश्वर टॉकीज के पीछे, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
  • शक्ति महानंद, पिता काशी नाथ महानंद, उम्र 33 वर्ष, निवासी शंकर पारा, उड़िया मोहल्ला, खुशबू ट्रेडर्स के पास, सुपेला।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix