March 3, 2026
Bilaspur: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Bilaspur: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Sep 25, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से 9वीं कक्षा की एक छात्रा को परेशान कर रहा था और उसका पीछा करते हुए अश्लील हरकतें कर रहा था।

स्कूल जाते समय नाबालिग को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय कुमार अतरानी उर्फ अज्जू (44 वर्ष, निवासी जबड़ापारा श्रीराम गली) बीते एक सप्ताह से नाबालिग छात्रा का पीछा कर रहा था। वह स्कूल आते-जाते समय छात्रा को अश्लील इशारे करता और मोबाइल व पैसे का लालच देकर गलत हरकतों के लिए उकसाने की कोशिश करता था। इतना ही नहीं, जब पीड़िता और उसकी सहेलियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज और धमकी देने पर उतर आया। इससे छात्राएं दहशत में थीं और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।

नाबालिग के साहस ने पकड़वाया आरोपी
नाबालिग छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत सरकंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी विजय कुमार अतरानी उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix