March 3, 2026
Supreme Court का बड़ा आदेश: तय समय में पूरी हो छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच

Supreme Court का बड़ा आदेश: तय समय में पूरी हो छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच

Sep 25, 2025

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच पूरी करने की समयसीमा तय कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ईओडब्ल्यू (EOW) को तीन माह और ईडी (ED) को दो माह के भीतर जांच पूरी करनी होगी।

तीन साल से सुर्खियों में मामला

यह घोटाला पिछले तीन साल से चर्चाओं में है और अब तक जांच एजेंसियां कई पहलुओं पर कार्रवाई कर चुकी हैं। बावजूद इसके, जांच लंबी खिंचने से मामले का निपटारा अधर में लटका हुआ था।

कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने लंबित जांचों में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि तय समय में जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix