
Raipur:चैतन्य बघेल को EOW ने किया गिरफ्तार, 6 अक्टूबर तक मिली रिमांड
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले मामले में बड़ा मोड़ आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें 6 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

कोर्ट से रिमांड पर भेजा गया
पेशी के दौरान EOW ने मामले की गहन जांच के लिए चैतन्य बघेल की रिमांड की मांग की। कोर्ट ने दलीलों पर विचार करते हुए उन्हें 6 अक्टूबर तक EOW रिमांड पर भेज दिया।
शराब घोटाले से जुड़ा मामला
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले की जांच ACB और EOW संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस मामले में पहले भी कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



