March 5, 2026
Chhattisgarh में अगले 24 घंटे तक मूसलधार बारिश का Alert

Chhattisgarh में अगले 24 घंटे तक मूसलधार बारिश का Alert

Sep 24, 2025

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ में साफ नजर आने लगा है। बीती रात से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे तक प्रदेश में धुआंधार बारिश जारी रहेगी।

 

जनजीवन पर असर

रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।

राजधानी रायपुर में सुबह से तेज बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ।

नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

सारंगढ़ में बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे युवक

तेज बारिश के बीच सारंगढ़ में एक कार नाले में बह गई। कार में सवार तीन युवक बरमकेला से ओडिशा जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें नाला पार न करने की सलाह दी थी, लेकिन चेतावनी नजरअंदाज करने पर उनकी कार बह गई। गनीमत रही कि तीनों युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बीजापुर और दंतेवाड़ा सहित 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।

इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

किसानों के लिए राहत

लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए फिलहाल राहत लेकर आई है। धान की फसल इस समय गर्भ अवस्था और दाना भरने की स्थिति में है। ऐसे में पानी की पर्याप्त उपलब्धता से फसल को फायदा होगा। हालांकि अत्यधिक बारिश से नुकसान की संभावना भी बनी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix