January 15, 2026
IPL Auction: 639 करोड़ में बिके 182 खिलाड़ी; 13 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सबसे युवा करोड़पति, नहीं बिके विश्व कप जीतने वाले 2 कप्तान; यहां पढ़ें आईपीएल नीलामी की पूरी डिटेल्स

IPL Auction: 639 करोड़ में बिके 182 खिलाड़ी; 13 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सबसे युवा करोड़पति, नहीं बिके विश्व कप जीतने वाले 2 कप्तान; यहां पढ़ें आईपीएल नीलामी की पूरी डिटेल्स

Nov 26, 2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 मेगा ऑक्शन 25 नवंबर 2024 की रात संपन्न हुआ। दो दिन तक चली नीलामी में 182 खिलाड़ी बिके। इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। खिलाड़ियों को खरीदने में सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च किये। आठ RTM कार्ड का इस्तेमाल हुआ। पहले दिन ऋषभ पंत 27 करोड़, श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर का 23.75 करोड़ रुपये में बिके। दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर सबसे महंगे बिके।

बिहार के रहने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी करोड़पति बने। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, अपनी अगुआई में भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले अंडर-19 कैप्टन पृथ्वी शॉ और यश ढुल को कोई खरीदार नहीं मिला। उनके अलावा और भी कई बड़े नाम ऐसे रहे जो नीलामी में कोई

खरीदार नहीं मिला। इसमें IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल है।

ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर भी बने। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बल्लेबाज बने। वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑलराउंडर बने।

IPL के सबसे महंगे स्पिनर बने चहल

अर्शदीप सिंह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे तेज गेंदबाज बने। पंजाब किंग्स ने उन्हें आरटीएम के जरिये 18 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाये रखा। पंजाब किंग्स ने युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बने। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे युवा करोड़पति बने।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix