
Durg में कारोबारी से 1.49 लाख की साइबर ठगी: रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर क्रेडिट कार्ड से निकाले गए पैसे
छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी को अपना निशाना बनाया और उसके क्रेडिट कार्ड से 1.49 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने रिवॉर्ड पॉइंट्स के बहाने कारोबारी को झांसा दिया और तीन लेनदेन में उसके खाते से राशि निकाल ली। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी कॉल से शुरू हुई ठगी
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने का लालच दिया। कॉलर ने कारोबारी से क्रेडिट कार्ड की संवेदनशील जानकारी, जैसे कार्ड नंबर और OTP, हासिल कर लिया। इसके बाद ठगों ने कारोबारी के खाते से पैसे निकाल लिए।
तीन चरणों में हुई लूट
जांच में सामने आया कि ठगों ने कारोबारी के क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग लेनदेन किए। पहला लेनदेन 50,000 रुपये, दूसरा 49,000 रुपये और तीसरा 50,000 रुपये का था। कारोबारी को तब तक इसकी भनक नहीं लगी, जब तक उनके फोन पर पैसे निकलने का मैसेज नहीं आया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



