March 5, 2026
CBI ने मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाले में दाखिल की चार्जशीट, संजय शुक्ला सहित कई बड़े नाम

CBI ने मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाले में दाखिल की चार्जशीट, संजय शुक्ला सहित कई बड़े नाम

Sep 24, 2025

रायपुर, 24 सितंबर 2025: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों को फर्जी तरीके से मान्यता दिलाने के बहुचर्चित घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर एक बड़ा खुलासा किया है। इस घोटाले में रिश्वतखोरी, दस्तावेजों में हेराफेरी और हवाला के जरिए सौदेबाजी के आरोप हैं।

 

चार्जशीट में वर्तमान छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) प्रमुख डॉ. संजय शुक्ला का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल किया गया है, जो पूर्व IAS अनिल टुटेजा के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा, पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अतिन कुंडू और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

घोटाले का विवरण

CBI की जांच के अनुसार, यह घोटाला नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की मान्यता प्राप्त करने के लिए निजी मेडिकल कॉलेजों द्वारा अपनाई गई धोखाधड़ी से जुड़ा है। रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRIMSR), नया रायपुर को मान्यता दिलाने के लिए 30 जून 2025 को NMC इंस्पेक्शन टीम को 55 लाख रुपये की रिश्वत दी गई थी। यह रकम हवाला के जरिए एकत्र की गई और टीम के सदस्यों में बांटी गई। जांच में फर्जी मरीज, नकली डॉक्टर और दस्तावेज कुट रचना का पर्दाफाश हुआ, जो कॉलेजों को फर्जी रूप से योग्य दिखाने के लिए किया गया। घोटाला छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ है, जिसमें 40 से अधिक मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

 

CBI ने 5 सितंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की, जिसमें ‘स्वामी जी’ (रावतपुरा सरकार) और 50 लाख रुपये की डील का भी जिक्र है।  कुल 35 से अधिक आरोपी नामित हैं, जिसमें रिटायर्ड IFS अधिकारी, NMC अधिकारी, UGC के पूर्व चेयरमैन और एक स्वघोषित संत शामिल हैं।

 

प्रमुख आरोपी और उनके कनेक्शन

डॉ. संजय शुक्ला: वर्तमान छग RERA प्रमुख, जो कांग्रेस सरकार में नियुक्त हुए थे। वह रावतपुरा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और नान घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा के करीबी माने जाते हैं। CBI FIR में उन्हें नामित किया गया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।

डॉ. अतिन कुंडू: पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एसोसिएट प्रोफेसर। उन पर कॉलेज की मान्यता के लिए रिश्वत और दस्तावेज कुट रचना का आरोप है।

अन्य: रावतपुरा सरकार (ट्रस्ट चेयरमैन), पूर्व UGC चेयरमैन डीपी सिंह, NMC डॉक्टर (जैसे डॉ. मंजप्पा सीएन), और हेल्थ मिनिस्ट्री अधिकारी (अनुप जायसवाल, पूनम मीणा आदि)।

CBI की कार्रवाई

1 जुलाई 2025 को CBI ने रेड-हैंडेड पकड़ा: 6 गिरफ्तारियां, 55 लाख नकद बरामद। 40+ स्थानों पर छापे: छह राज्यों में सर्च, जिसमें हवाला ऑपरेटरों के लिंक मिले कुल 8 गिरफ्तारियां, जिसमें 3 NMC डॉक्टर शामिल।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix