
थाने से लौट रहे पिता-पुत्र को Bolero ने कुचला
सूरजपुर। जिले में पिता-बेटे पर बोलेरो चढ़ाने वाले आरोपी घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी छत्तीसगढ़ छोड़कर मध्यप्रदेश की ओर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी गांव की है। यहां खेत में मूंगफली खाने को लेकर दो रिश्तेदारों में विवाद हो गया था। झगड़े के बाद आरोपियों ने बोलेरो से बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
👉 मुख्य बिंदु:
•मूंगफली खाने को लेकर हुआ विवाद
•बोलेरो से पिता-पुत्र को रौंदा, मौके पर मौत
•आरोपी अब तक फरार, एमपी भागने की आशंका
•पुलिस की तलाश तेज
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



