
Raipur: Kids School में महिला टीचर की शर्मनाक हरकत, छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप
24 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नामी किड्स स्कूल में हुई एक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्कूल की एक महिला टीचर पर छह साल की मासूम बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी टीचर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

बच्ची ने बताई दर्दनाक आपबीती
जानकारी के अनुसार, यह घटना रायपुर के एक प्रतिष्ठित किड्स स्कूल में हुई। छह साल की बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि उसकी टीचर ने उसे जलती अगरबत्ती से जानबूझकर दागा। बच्ची के शरीर पर जलने के निशान देखकर परिजन सन्न रह गए। बच्ची ने बताया कि टीचर ने उसे किसी बात पर डांटने के बाद यह अमानवीय कृत्य किया। परिजनों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया और इस घटना की शिकायत दर्ज की।
परिजनों का गुस्सा, स्कूल में हंगामा
बच्ची की शिकायत के बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए, जिसके बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने मांग की कि आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



