
केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में दिवाली Bonus की बारिश: 11.5 लाख से अधिक होंगे लाभार्थी
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार जल्द ही प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के जरिए 11.5 लाख से अधिक कर्मचारियों के खातों में हजारों रुपये की राशि ट्रांसफर करने जा रही है। इसका ऐलान दिवाली से पहले होने की संभावना है।

रेलवे के कर्मचारी:
गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ और अन्य ग्रुप-सी कर्मी।
बोनस की रकम 2025 में 78 दिन के बराबर, अधिकतम 17,951 रुपये प्रति कर्मचारी होगी।
अन्य केंद्रीय कर्मचारी:
सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी PLB के तहत बोनस मिलेगा, लेकिन उनकी सीमा 1,200 रुपये तय की गई है।

पिछले साल का रिकॉर्ड
वर्ष 2024 में 11.72 लाख रेलवे कर्मचारियों के खाते में 2,028.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
रेलवे ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,588 मिलियन टन माल ढुलाई और 6.7 अरब यात्रियों को सेवाएं प्रदान की थीं।
- कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना।
- रेलवे और अन्य सरकारी कार्यालयों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना।
- त्योहारों के समय बाजार में खपत बढ़ाने में मदद करना।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



