
Raipur में विदेशी छात्र की संदिग्ध मौत, Hostel में खाना खाने के बाद थमी सांसें
23 सितंबर 2025 राजधानी रायपुर में पढ़ाई करने आए अफ्रीकी देश के 22 वर्षीय छात्र की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी और उसे कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। सोमवार को हॉस्टल में खाना खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और सांसें थम गईं।
कैसे हुआ हादसा?
- मृतक छात्र का नाम नैजुल (22 वर्ष) है, जो अफ्रीकी देश से रायपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने आया था।
- वह 19 सितंबर को मुंबई से फ्लाइट द्वारा रायपुर पहुंचा और यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रह रहा था।
- इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे पहले आंबेडकर अस्पताल, फिर जिला अस्पताल, और बाद में फिर से आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- हालत में सुधार होने पर उसे हॉस्टल भेज दिया गया।

सोमवार को बिगड़ी हालत
सोमवार को हॉस्टल में खाना खाते समय नैजुल अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। साथी छात्रों ने तत्काल उसे आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच शुरू
देवेंद्र नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मौत के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



