
Jagdalpur: नशे में धुत युवक ने सिरहासार भवन में बिरयानी खाने की कोशिश की, कारीगरों ने की पिटाई
जगदलपुर। बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण स्थल पर एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। रात के समय एक शराबी युवक शराब और बिरयानी लेकर सिरहासार भवन में घुस गया। नशे में धुत इस युवक ने भवन के अंदर बैठकर बिरयानी खाना शुरू कर दिया। यह देखकर रथ निर्माण में जुटे कारीगरों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने युवक को रस्सी से बांधकर बाहर खींचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

रथ निर्माण स्थल पर हुई घटना
जानकारी के अनुसार, सिरहासार भवन के ठीक सामने बस्तर दशहरा के लिए रथ का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन में न केवल रथ निर्माण के औजार रखे हैं, बल्कि यहां जोगी बिठाई रस्म भी होनी है। बस्तर दशहरा का रथ स्थानीय लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। ऐसे में जब एक युवक ने नशे की हालत में भवन में प्रवेश कर बिरयानी खाने की हरकत की, तो कारीगरों का गुस्सा भड़क उठा।
कारीगरों ने सिखाया सबक
नशे में धुत युवक की हरकत को देखकर कारीगरों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पहले उसे रस्सी से बांधा और फिर बाहर लाकर उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्तर दशहरा जैसे पवित्र आयोजन के दौरान इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



