
Balodabazar: आठ माह की गर्भवती महिला से पड़ोसी ने की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकाडीह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आठ माह की गर्भवती महिला के साथ पड़ोसी ने मारपीट की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 15 सितंबर को हुई, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।

पौधे की सफाई से शुरू हुआ विवाद
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बाड़ी में रखिया (एक प्रकार का पौधा) काटकर साफ कर रही थी। इस पौधे की बेल पड़ोसी रमेशर चन्द्राकर के घर की ओर भी फैली हुई थी। सफाई के दौरान कुछ बेलें पड़ोसी के आंगन में गिर गईं। इसे लेने के लिए पीड़िता अपनी सास ललिता चन्द्राकर के साथ पड़ोसी के घर पहुंची।
पड़ोसी ने की मारपीट
पड़ोसी रमेशर चन्द्राकर ने बेल गिरने को लेकर आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर उसने गर्भवती महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आठ माह की गर्भवती होने के बावजूद आरोपी ने कोई रहम नहीं दिखाया। इस घटना से पीड़िता और उसके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



