
मोहड़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद, नदी किनारे हुई प्रार्थना सभा पर हंगामा
राजनंदगांव, 22 सितंबर 2025: मोहड़ वार्ड में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा शिवनाथ नदी किनारे प्रार्थना सभा आयोजित करने को लेकर हंगामा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ईसाई समुदाय के लोग गांव के लोगों को बहकाकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

घटना का विवरण:
वार्डवासियों के अनुसार, ईसाई समुदाय के लोग नदी किनारे प्रार्थना सभा करने एकत्रित हुए थे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि यह धर्मांतरण की सभा है, जबकि ईसाई समुदाय ने बताया कि वे पिकनिक के लिए आए थे और भोजन से पहले प्रार्थना करना उनकी परंपरा है।
पुलिस ने किया समझाइश:
हंगामा होने की सूचना पर बसंतपुर टीआई एमन साहू मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हो गया।
पुलिस जांच:
बसंतपुर पुलिस ने मोहड़ निवासी महेश्वर मेहर से पूछताछ की। बताया गया कि समुदाय के 15-20 लोग महेश्वर के घर पहुंचे और फिर नर्सरी में एकत्र हुए। पूछताछ में उपस्थित लोगों ने कहा कि वे पिकनिक के लिए आए थे और खाने से पहले प्रार्थना कर रहे थे।

स्थिति फिलहाल:
पुलिस की समझाइश के बाद विवाद शांत हो गया है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



