March 3, 2026
Raipur: सारागांव में चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

Raipur: सारागांव में चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sep 21, 2025

रायपुर जिले के सारागांव में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खरोरा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। यह घटना सारागांव के बस स्टैंड के पास आम रोड पर हुई, जहां आरोपी लोगों में दहशत फैला रहा था।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सुरज सेन नाम का व्यक्ति सारागांव के बस स्टैंड के पास अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इस सूचना के आधार पर खरोरा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी सुरज सेन को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे चाकू लहराते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से बरामद हुआ धारदार चाकू
पुलिस ने आरोपी सुरज सेन के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix