
Raipur में मार्केटिंग कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक मार्केटिंग कंपनी के नाम पर मेम्बरशीप देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर लोगों से मोटी रकम हड़पने का आरोप है।

घटना का विवरण
मामला Ril India Marketing Pvt. LTD / WEICONIC Pvt. LTD से जुड़ा है। पीड़ित विरेंद्र बघेल ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर हिरदेश सिंह तोमर, मैनेजर मोनाली बाघमारे और सहायक प्रशांत कुमार सनोडिया ने मेम्बरशीप के नाम पर प्रति माह 22,000 रुपए की कमाई के साथ-साथ रहने और खाने की सुविधा देने का लालच दिया। इस झांसे में आकर प्रार्थी और अन्य लोगों ने आरोपियों को कुल 1,02,480 रुपए दे दिए।
कंपनी का कोई कानूनी पंजीकरण नहीं
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त कंपनी का छत्तीसगढ़ में कोई कानूनी पंजीकरण नहीं है। इसके बावजूद आरोपी मोटी रकम लेकर लोगों को ठग रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरदेश सिंह तोमर और मोनाली बाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
न्यू राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई थी। पीड़ितों के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



