March 3, 2026
Durg Police ने किया Share Market  घोटाले का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police ने किया Share Market घोटाले का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sep 20, 2025

20 सितम्बर 2025 – दुर्ग पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की और आलीशान जीवन जीने के लिए महंगे वाहन व संपत्तियां खरीदीं।

 

 

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार आरोपीगण ने निशा बिजनेस कन्सलटेंट प्रायवेट लिमिटेड (सूर्या मॉल, जुनवानी) और यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन (सुपेला चौक) नामक फर्जी कंपनियां खोलीं। इन कंपनियों के जरिए निवेशकों को 20 से 40 प्रतिशत मासिक मुनाफा और एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच दिया जाता था।

ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने कंप्यूटर पर मिरर इमेज पासवर्ड और आईडी बनाकर फर्जी निवेश दस्तावेज तैयार किए और उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए भेजा। शुरुआती महीनों में कुछ निवेशकों को लाभांश भी लौटाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग निवेश करें।

करोड़ों की संपत्ति बरामद

अब तक की जांच में लगभग 10-12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के साक्ष्य और दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई संपत्तियां और लग्जरी सामान भी जब्त किए, जिनमें शामिल हैं:

  • हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल
  • टाटा कर्व कार और अन्य वाहन
  • सोने-चांदी के जेवरात
  • बड़ी मात्रा में नकदी
  • विदेशी वरटू मोबाइल और अन्य महंगे मोबाइल
  • लैपटॉप, कंप्यूटर और लेन-देन संबंधी रजिस्टर

जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • स्नेहांशु नामदेव (37 वर्ष), निवासी साईविला जंजगिरी थाना कुम्हारी
  • डाली नामदेव (35 वर्ष), पत्नी स्नेहांशु नामदेव
  • निशा मानिकपुरी (26 वर्ष), निवासी विजय नगर दुर्ग
  • धातरी कोसरे (24 वर्ष), निवासी डीपाकेट मरोदा, भिलाई
  • शुभम गुप्ता (25 वर्ष), निवासी कृपाल नगर, कोहका

 

मामला कैसे खुला

यह मामला तब उजागर हुआ जब प्रार्थी करण शर्मा ने चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कंपनियों ने उनसे और उनके साथियों से लगभग 66 लाख 47 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix